27°C Ranchi
Samridh jharkhand logo
📄 ePaper Login
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • झारखण्ड
  • बड़ी खबर
  • शिक्षा
  • सक्सेस स्टोरी
  • अपराध
  • आर्टिकल
  • रोचक
  • राजनीति
  • धर्म
  • अपराध
  • एक्सप्लेनर
  • ओपिनियन
  • टेक्नोलॉजी
  • रोजगार
🏙️ आपका शहर – सभी
कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पलामू पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा हजारीबाग पटना भागलपुर मुजफ्फपुर
Samridh jharkhand logo
ePaper
होम Homeराष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
Samridh Jharkhand Samridh Jharkhand Login
होम राष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
ई-पेपर Whatsapp Channel से जुड़ें Youtube Channel Instagram Channel Twitter (X) Channel
Home › जमशेदपुर
लेटेस्ट पोस्ट
आज़ादी मिलते ही एक अरब से उलटी गिनती करवाऊंगा”, AI ने दी धमकी, कहा- हर अंक पर तालियां भी बजवाऊंगा
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू
एक कुल्हाड़ी से 560 करोड़ का अमेरिकी सैन्य विमान तबाह, आखिर कैसे अंजाम दी गई इतनी बड़ी वारदात?
एक कुल्हाड़ी से 560 करोड़ का अमेरिकी सैन्य विमान तबाह, आखिर कैसे अंजाम दी गई इतनी बड़ी वारदात?
IITF 2026: झारखंड पवेलियन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह, रागी चॉकलेट की बढ़ी मांग
झारखंड में राष्ट्रीय औसत से 46% कम सरकारी स्वास्थ्य खर्च, मोदी सरकार पर विजय शंकर नायक ने उठाए सवाल
कहानियों, हुनर और जीवंत परंपराओं ने संवाद 2026 के चौथे दिन बटोरी सुर्खियां

Related News

  • लोहरदगा जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की हुई बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय
  • कोडरमा Koderma News: पुलिस छापेमारी के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
  • साहिबगंज छठ को लेकर साहिबगंज में तैयारी तेज, पंकज मिश्रा ने डीसी-एसपी के साथ किया घाटों का निरीक्षण
  • रांची झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू
  • रांची रांची स्मार्ट सिटी मॉडल ने IITF-2026 में खींचा दर्शकों का ध्यान, ₹469 करोड़ से संवरेगी राजधानी की तस्वीर
  • रांची IITF 2026: हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, दिखेगी राज्य की विकास गाथा
Advertisement
Advertisement
जमशेदपुर

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगी सार्वजनिक माफी

Author Samridh Media Desk | Edited by Samridh Desk UPDATED: SAT, 2 MAY 2026 05:27 PM (IST)
Share
हजारीबाग में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री से माफी की मांग की।

पूर्वी सिंहभूम: हजारीबाग में हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों की ओर से पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को जमशेदपुर में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में शहर के बड़ी संख्या में पत्रकार और मीडिया कर्मी शामिल हुए तथा घटना के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के नेतृत्व में सभी पत्रकार एकजुट होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई।पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में जमशेदपुर प्रेस क्लब का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगी सार्वजनिक माफी

Also Read: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू

Advertisement
Advertisement

इस दौरान उपायुक्त राजीव रंजन को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से घटना को लेकर तत्काल पत्रकार समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि मंत्री की ओर से जल्द माफी नहीं मांगी गई, तो यह विरोध केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है।

Also Read: IITF 2026: झारखंड पवेलियन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह, रागी चॉकलेट की बढ़ी मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों ने जब मंत्री से सवाल पूछने की कोशिश की, तब उनके समर्थकों ने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट तक की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि पूरी पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

मनोज सिंह ने यह भी कहा कि घटना के बाद अब तक राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पत्रकारों में नाराजगी बढ़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और मंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो प्रेस क्लब राज्यभर के पत्रकार संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।

Also Read: झारखंड में राष्ट्रीय औसत से 46% कम सरकारी स्वास्थ्य खर्च, मोदी सरकार पर विजय शंकर नायक ने उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान प्रेस क्लब के महामंत्री विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो समेत जमशेदपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि मीडिया लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और यदि पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Tags
democracy Freedom of Press Hazaribagh incident
Google FOLLOW ON Google News JOIN ON WhatsApp
लेखक के बारे में
Samridh Media Desk

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More
Advertisement
Advertisement
📌 जरूर पढ़ें
1 कहानियों, हुनर और जीवंत परंपराओं ने संवाद 2026 के चौथे दिन बटोरी सुर्खियां 2 सरयू राय ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, तैयारियों में सुधार के निर्देश 3 जमशेदपुर चिड़ियाघर की तीन बाघ शावकों के नामकरण में ‘शक्ति’ सबसे आगे, जानिए क्या हैं बाकी दो नाम 4 दीपावली पर टाटा वर्कर्स यूनियन का तोहफा, 114 बेड वाले कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन 5 टाटा स्टील की पहल से निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बना रहीं नई पहचान

समाचार

राज्य

राजनीति

बड़ी खबर

राष्ट्रीय

अपराध

शिक्षा

धर्म

Trending
AI Chatbot Birsa Munda Stadium 560 करोड़ का विमान Apresh Kumar Singh Government Health Spending Jamshedpur News Congress News International Men's Day 64 ऋद्धियों की पूजा KYC Art and Craft Village 43 वर्षीय महिला की हत्या Indira Gandhi आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज Bihar News 700 करोड़ प्रोजेक्ट
Quick Links
Font Converter Image Resizer PDF Tool Games Zone
Calculator
All FD Gratuity Age Car Loan Fuel Home Loan Personal Loan
Samridh Jharkhand

Latest Jharkhand News, Hindi News, Breaking News, Today’s Top Headlines, Politics, Education, Jobs, Crime, Business, Sports and More.

Get the App
GET IT ONGoogle Play Download on theApp Store
Follow us
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Advertise
© All rights reserved. Samridh Jharkhand (SMPL). Developed by Aethropic
होम
News Snap Shorts

अपने पसंदीदा शहर चुनें

Popular cities

कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा
कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पलामू पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा हजारीबाग
पटना भागलपुर मुजफ्फपुर