वेंडर्स का पहचान पत्र जारी करें: अजय कुमार सिंह

रांची : भाकपा रांची जिला के सचिव अजय कुमार सिंह ने बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम के द्वारा फुटपाथ दुकानदारों को बिना जगह आवंटित किये हुए हटाना गैर कानूनी है। फुटपाथ दुकानदारों ने लंबे संघर्ष के बाद हक़ पाया है।
सर्जना चौक से कचहरी चौक लगभग 800 सौ दुकानें है और वेन्डर मार्केट में 360 दुकानें लोगो को आवंटित किया गया है। 360 दुकानों में भी 60 से 70 दुकानों को नगर आयुक्त के मिलीभगत से टाउन वेंडिंग कमिटी के कुछ सदस्यों ने पैसे लेकर फर्जी वेंडरो को दुकान आवंटित करा दिया है जिन्होंने कभी भी दुकान नहीं लगाए है। फर्जी वेंडरो की जांच कर उनका आवंटन रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही सभी वेंडरो को सिंगल दुकान आवंटित किया जाए। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सभी लोगो को वेंडर्स पहचान पत्र जारी करे तथा जब तक सभी लोगो को जगह उपलब्ध नही हो, तब तक सभी लोगो को अपनी जगह दुकान लगाने दिया जाए। फुटपाथ दुकानदारों के जीविका से प्रशासन खिलवाड़ करना बंद करें।
[URIS id=9499]

