टैम्पो और मोटरसाइकिल में भिड़ंत तीन लोग हुये घायल, मेयर आशा लकड़ा ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल

लोहरदगा/रांची: बीएस काॅलेज के पास शाम 6:45 बजे एक टेम्पो और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गयी। इसमें कई घायल हो गए। उसी रास्ते से गुजर रही रांची के मेयर आशा लकड़ा ने जब ये देखा तो वे फौरन वहां रुक गयी। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया। दुर्घटना में वर्षीय दिनेश उरांव , अमित उरांव, संजित उरांव घायल हुए है। सभी जुरीया कर्म टोली लोहरदगा के रहने वाले हैं।

