गिरिडीह: सड़क हादसे में घायल सूरज, रिम्स में हुई मौत

बगोदर(गिरिडीह): राजस्थान के जलौर जिला के भीनमाल मे सडक दुर्घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत के सुदरूटांड गांव निवासी सूरज महतो (30 वर्ष) पिता स्व. हेमलाल महतो की मौत ईलाज के दौरान मंगलवार रात रांची के रिम्स हो गया। बता दें कि विगत 25 फरवरी 2019 को बोलेरो पिकअप वैन मे सवार होकर काम करके वापस डेरा लौट रहे थे कि इसी दौरान वाहन  अनियंत्रित होकर जलौर जिला के भीनमाल थाना क्षेत्र में पलट गई थी।
जिससे वहाँ करीब आधा दर्जन लोग घायल गए। जबकि इसी गांव के दो मजदूर बासुदेव साव 45 वर्ष व राजु महतो 20 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं सूरज महतो के माथे में गंभीर चोट लगी थी जिसे गुजरात के मेसयाना के आस्था आईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ परिजनों ने ईलाज मे लगभग 9 लाख रूपये खर्च किये। जिसके बाद पैसे के अभाव में डेढ़ महीने बाद उन्हें गुजरात से लाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।
घटना से परिजनों मे दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा । परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक युवक चार भाईयों में सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी बसंती देवी व दो पुत्र दीवान कुमार 8 वर्ष व धीरज कुमार 5 वर्ष को छोड़ गया है। शव पहुंते ही गाँव के ग्रामीणों सहित कई संगठन के समाजिक कार्यक्रता घर पहुँचकर परिवार को सांत्वना दिए वहीं परिजनों के पास इलाज के बाद से आर्थिक स्थिति काभी दयनीय हो गया.
एम्बूलेंस के भाड़े की जुगाड नही हो रही थी ,जहाँ समाज के महान अनुभवों ने एम्बुलेंस को भाडे देकर समाज का एक अलग पहचान बनाया है। बता दें की बेको में पहले से ही लोग समाज के प्रति जीवन जीते हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More