हेमन्त सोरेन ने औषधीय पादप उद्यान का किया उद्घाटन

रांची: राजधानी के झारखंड मंत्रालय परिसर में औषधीय पादप उद्यान का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के औषधीय पेड़ पौधों में रोगों को ठीक करने की क्षमता है। इसलिए सरकार आने वाले समय में औषधीय उद्यान को राज्यभर में विकसित करेगी। इसके अलावे पूरे राज्य में औषधीय पौधे के रोपण को बढ़ावा दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि दुनियाभर तेजी से बढ़ते हर्बल उद्योगों को देखते हुए राज्य सरकार हर्बल आधारित उद्योग को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर बडकागांव विधायिका अंबा प्रसाद, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, वन विभाग के आला अधिकारी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More