व्यक्तिगत और सामूहिक आचरण में महान विभूतियों का विचार को करें अमल- तस्लीम आरिफ बुलेट

पाकुड़ : यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (Youth Congress District President) तस्लीम आरिफ बुलेट की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की जयंती के अवसर पर गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता को स्मरण किया.जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज राष्ट्र के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) जी की जयंती है.

ये देश निर्माण के शुरुआती दशक के योद्धा रहे हैं. वर्तमान व आनेवाले समय में भी इनके जैसे व्यक्तित्व का मिल पाना नामुमकिन है. आज के दौर में कहीं न कहीं उनकी कमी खलती है. मौजूदा वक्त में व्यक्तिगत और राजनीतिक (Personal and political) रूप से बदलाव देखने को मिल रहा है, कुछ पीड़ादायक हैं तो कुछ खुशी की अनुभूति कराते हैं. ऐसे महान विभूतियों के नहीं होने से व्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. मुझे लगता है इन महान विभूतियों के विचार कभी मर नहीं सकते.

हमें अपने व्यक्तिगत और सामूहिक आचरण 9Collective behavior) में इनके विचारों को अर्जित करना है. यही आचरण समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए श्रेयस्कर होगा. साथ ही बीते कल  हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी(Popular leader Rahul Gandhi)  हाथरस के पीड़ित परिजनों से मिलने के क्रम में यूपी सरकार (UP government) तथा प्रशासन द्वारा किये गए अमानवीय दुर्व्यवहार (Inhuman abuse) के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने काला पट्टी बांध कर चरमराई हुई न्याय व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया हैं.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष सज्जाद मेहना, युवा एवं प्रभावशाली नेता फिरोज आलम, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नसीम आलम, मो०आनसारुल हक़, मोफज्जाल हुसैन जी, एनएसयूई के प्रभावशाली एवं चर्चित चेहरा बेलाल शेख, शाहबाज आलम, इमदादुल हक़, तथा सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More