रामगढ़: सदर अस्पताल मामले में महामहिम ने त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन

रामगढ़: जिले के सदर अस्पताल बहाली में हुई अनियमितता के विरुद्ध आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह व विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को आजसू छात्र के पदाधिकारियों व अभ्यार्थियों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। महामहिम को भर्ती में हुई अनियमितता से अवगत कराया।
रामगढ सदर अस्पताल से संबंधित रिक्त पदों पर जिला वासीयों के लिए आरक्षित पदो पर अविलंब नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ करनें का अनुरोध किया। इस बाबत महामहिम राज्यपाल महोदया ने प्रतिनिधिमंडल को त्वरित कार्रवाई करनें का साकारात्मक आश्वासन दिया। गौरतलब हो कि बीते 28 अगस्त को सैकडों आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं व सदर अस्पताल अभ्यार्थियो ने पैदल मार्च कर राजभवन घेराव किया था।
संबंधित पदो पर जिलावासियों के लिए आरक्षित किया गया था। सदर अस्पताल के विभिन्न पदो पर भर्ती के मामले में रामगढ़ उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच कमिटी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 16 सितंबर तक रामगढ जिला का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया था। स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र न होने पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द की जानी थी। प्रतिनिधिमंडल मंडल में राजकुमार महतो, उमेश कुमार, अभ्यार्थी जीतेन्द्र महतो व इंद्रनाथ महतो शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More