जल्द संवरेगा एचईसी व कर्मचारियों का भविष्य: सेठ

रांची: रविवार को एचईसी कर्मचारियों ने रांची सांसद संजय सेठ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बाबत उन्होंने 1 जनवरी 2017 से पेरीविजन, समान काम का समान वेतन, सप्लाई कर्मचारियों के स्थाईकरण सहित एचईसी के पुर्नसरंचना की बातों को रखा। बातों को सुनने के बाद श्री सेठ ने कहा कि एचईसी देश का गौरव व झारखंड की शान है, इसके लिए भाजपा नेता विनय जायसवाल सहित झारखंड के सभी सांसदों द्वारा मिलकर बचाने का अथक प्रयास किया जा रहा है।

[URIS id=9499]

 

इस बाबत केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, भारी उद्योग राजयमंत्री व एचईसी सीएमडी से बात हो गई है। जुलाई में भारी उद्योग मंत्री एचईसी का दौरा कर जायजा लेंगे व इसके बाद एचईसी समेत यहां के कर्मचारियों का भविष्य उज्वल होगा। मौके पर उपस्थित रमा शंकर प्रसाद, सुदामा प्रसाद, शेखर कुमार चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, चंदन मिश्रा, राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सरोज कुमार, कमलेश कुमार, रंजीत, सुनील पांडेय, अर्जुन कुमार, सुनील तांती सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने इससे पूर्व सांसद को गुलदस्ता भेंट किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More