रिनपास के निरिक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी मरीजों की पीड़ा

रांची: गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिनपास का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के वार्ड में जाकर महिला व् पुरुष मरीजों से बातचीत की। इस दौरान कई मरीजों ने अपनी पीड़ा बताई। मरीजों ने कहा कि उनकी मानसिक हालत ठीक होने के बावजूद बेटा-बेटी ने उन्हें यहाँ छोड़कर चले गये। साथ ही उन्होंने मंत्री से घर पहुंचाने की मदद भी मांगी।
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थय मंत्री ने रिनपास के निदेशक डॉ सुभाष सोरेन को फटकार लगाई और रिनपास में भर्ती सभी मरीजों की सूची तैयार कर खुद निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वस्थ मरीजों को घर भेजने का भी निर्देश दिया। वहीँ स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता ने रिनपास की अच्छी व्यवस्था को भी सराहा।



