Hazaribagh News: उपायुक्त ने किया केरेडारी एवं बड़कागांव प्रखंड का दौरा, योजनाओं का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान उनके साथ केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी  जितेन्द्र कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने रविवार को केरेडारी एवं बड़कागांव प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अष्टभुजी माता मंदिर, घाघरा डैम तथा बड़कागांव स्थित इस्को गुफा का अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि केरेडारी और बड़कागांव प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण क्षेत्र हैं, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा आवागमन को और अधिक सुगम बनाया जाए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने घाघरा डैम नहर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नहर में जमी मिट्टी एवं गाद की सफाई मनरेगा योजना के माध्यम से कराए जाने का निर्देश दिया, ताकि सिंचाई के लिए किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके और साथ ही मनरेगा के तहत मानव रोजगार सृजन अधिक से अधिक हो सके।

इसके पूर्व उपायुक्त ने केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर स्थित प्राचीन अष्टभुजी माता मंदिर का भी दर्शन किया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी  जितेन्द्र कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More