Hazaribagh News: VBU का गौरव: झांसी में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन में छात्रों ने लहराया परचम

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के जंतु विज्ञान विभाग के छात्रों ने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन-2026 में बड़ी सफलता हासिल की है। विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों ने "कार्बनामृता" शीर्षक वाले अपने शोध का प्रदर्शन किया, जिसके लिए अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को द्वितीय रजत पदक (Silver Medal) से सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा की प्रेरणा से मिली इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अपने विभागाध्यक्ष डा के के गुप्ता के साथ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झॉसी में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन-2026 में भाग लिया। इस तीन  दिवसीय सम्मेलन का आयोजन विज्ञान भारती के तत्वावधान में 20 से 22 मार्च को किया गया। यह जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि “कार्बनामृता” शीर्षक के अपने शोध प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हलचल उत्पन्न कर दी। इस नवाचारी प्रस्तुति ने लोगों के कुतूहल को जगाया। विद्यार्थी अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को इस प्रस्तुति के लिए द्वितीय रजत पदक से पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थी प्रभात और धीरज की प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया।।

डॉ के के गुप्ता ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया कि कुलपति ने ही इस प्रकार के आयोजन की सूचना साझा की थी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया था। इसका लाभ शिक्षक और विद्यार्थी को प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नाम रौशन हुआ।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More