Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में योग एवं नेचुरोपैथी पाठ्यक्रमों हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के योग केंद्र में योग व नेचुरोपैथी के 2-वर्षीय पीजी तथा 1-वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु 21 अगस्त से 5 सितंबर तक चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेधा सूची का प्रकाशन 10 सितंबर को किया जाएगा, जबकि प्रमाण पत्रों का सत्यापन 11 से 16 सितंबर के बीच होगा।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र में योग और नेचुरोपैथी का 2-वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम तथा 1-वर्षीय योग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे ने दिया। 

ज्ञात हो कि प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा के कुलपति के रूप में योगदान करने के बाद योग विभाग पर विश्वविद्यालय का विशेष ध्यान है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त से 5 सितंबर तक नामांकन प्रपत्र ऑनलाइन समर्पित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है। मेधा सूची का प्रकाशन 10 सितंबर को किया जाएगा। 11 से 16 सितंबर तक चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑफलाइन सत्यापन, योग केंद्र में, किया जाएगा।

डॉ चौबे ने बताया कि विश्वविद्यालय के चांसलर पोर्टल में ₹500 शुल्क के साथ नामांकन प्रपत्र समर्पित किया जा सकता है। बताया कि दोनों ही पाठ्यक्रमों के लिए आवेदक की समान अर्हता निर्धारित की गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ऑनर्स या मेजर विषयों में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण्य  तथा जनरल कोर्स में 60% अंक के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।

डॉ राजकुमार चौबे ने योग क्रांति के इस आधुनिक युग में योग पाठ्यक्रम से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि योग पाठ्यक्रम के माध्यम से रोजगार के कई अवसर खुलते हैं। बताया कि वर्तमान समय में योग प्रशिक्षक तथा योग शिक्षक की मांग बढ़ती ही जा रही है। बताया कि योग से जहां एक तरफ व्यक्तित्व में निखार आता है वहीं  व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन यापन कर पाते हैं।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More