Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला

हजारीबाग जिला प्रशासन ने आगामी मोहर्रम को देखते हुए उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी मजबूत करते हुए जुलूसों में चलंत डीजे, लाइसेंसी हथियारों और खिलौना बंदूकों के प्रदर्शन पर पूरी तरह विधिक रोक लगा दी गई है।

हजारीबाग: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में! सड़क पर उतरे उपायुक्त, एसपी और पूरा प्रशासनिक अमला, फ्लैग मार्च के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। चलंत डीजे पर सख्त रोक, लाइसेंसी हथियारों के प्रदर्शन पर भी प्रशासन की कड़ी नजर… यहां तक कि बंदूक जैसे दिखने वाले खिलौनों से भी दूर रहने की अपील की गई है।

प्रशासन का साफ संदेश है कि आस्था का पर्व मनाइए, लेकिन कानून और शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सभी थाना प्रभारी, सीओ और पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया और आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ा समितियों और जुलूस आयोजकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि चलंत डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने यह भी कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही बंदूक की तरह दिखने वाले खिलौनों को भी जुलूस और सार्वजनिक स्थलों से दूर रखने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। मोहर्रम आस्था और परंपरा का पर्व है, इसे शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाएं। कानून का पालन करें और जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाएं।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More