Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार मुल्य वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्थानीय पेट्रोल पम्पों के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केन्द्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की मंहगाई से आम जनता त्रस्त है वहीं केन्द्र की भाजापा सरकार मस्त है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों के अन्दर चौथी बार पेट्रोल-डीजल के मुल्यों में भारी वृद्धि की गई है। 25 मई को प्रता: से लागू हुई नई दरों के तहत देश भर में पेट्रोल 2.61 रूपये और डीजल 2.71 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस ताजा वृद्धि का असर झारखंड में भी देखनों को मील रहा है। केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मंहगाई के मामलें में हद पार कर दी है। किश्तों में मुल्य बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हक की इस लड़ाई में कांग्रेस जनता के साथ थी, साथ है, और सदा साथ रहेगी।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कशवाहा प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा प्रदेश संयुक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव पूर्व प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, कैलाश पति देव, मकसुद आलम, कजरु साव, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, दिलीप कुमार रवि, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, बाबर अंसारी, शिव नंदन साहू, कोमल कुमारी, दिलदार अंसारी, तारिक रजा, सलीम रजा, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, अनिल कुमार भुईंया, बाबू खान, सैयद अशरफ अली, गुरू प्रसाद साव, मुस्ताक अंसारी, अजय गुप्ता, ज्ञाणी प्रसाद मेहता, मोहम्मद रब्बानी, रिंकू कुमार, मजहरूल इस्लाम, जुबैर खान, अधिवक्ता मोहम्मद वारिस, इजहार हुसैन, शब्बीर अहमद के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।


