Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
बड़कागाँव: प्रखंड सभागार में एसआईआर को लेकर के बीएलए 2 का अंचल अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गयाl एसआईंआर में जुड़ने के लिए 12 दस्तावेज के रूप में से किसी एक को देना पड़ेगाl जिसमें आधार कार्ड को विकल्प माना गया है। बताते चलें कि सभी बीएलओ को घर में जा जाकर मैपिंग करना है। जिन व्यक्ति का 2003 वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, वैसे व्यक्ति को उसके माता-पिता एवं दादा दादी के माध्यम से वोटर लिस्ट का मैपिंग किया जाएगा। जिस महिला की शादी हुई है उस महिला को माता-पिता के माध्यम से वोटर लिस्ट में मैपिंग किया जाएगा।
प्रशिक्षण का दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी और आजसू के बी एल ए प्रशिक्षण में भाग लिए मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी मनोज कुमार, शशि कुमार, नागेंद्र कुमार, संजय भुईंया, सफीउल्लाह अंसारी, सत्यदेव कुमार, शशि कुमार मेहता, शशि कुमार सिंह, अनुज कुमार, अजय राम, अवध किशोर कुमार, प्रभु राणा, कृष्णदेव प्रजापति, रेशमी टुडू, विनोद बेसरा इत्यादि लोग उपस्थित हुए।


