HAZARIBAGH NEWS: कटकमदाग थाना क्षेत्र निवासी टिंकू पासवान पिछले चार दिनों से लापता, परिजन परेशान

टिंकू पासवान आखिरी बार कटकमदाग के सुल्ताना क्षेत्र में देखे गए थे उस समय वह काले रंग का ट्राउज़र और काले-लाल रंग की धारीदार हाईनेक टी-शर्ट पहने हुए थे।

हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवाली, कूद निवासी 35 वर्षीय टिंकू पासवान बीते दो मार्च 2025 से लापता हैं। टिंकू पासवान मानसिक रूप से कमजोर हैं जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। लापता युवक के परिजनों के मुताबिक, टिंकू पासवान आखिरी बार कटकमदाग के सुल्ताना क्षेत्र में देखे गए थे उस समय वह काले रंग का ट्राउज़र और काले-लाल रंग की धारीदार हाईनेक टी-शर्ट पहने हुए थे। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उनकी पत्नी रेशमा देवी ने कटकमदाग थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने आम लोगों से मानवता के आधार पर मदद की अपील की है। परिजनों ने कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति टिंकू पासवान को कहीं देखे तो कटकमदाग थाना में संपर्क करें।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More