Hazaribagh News: गुलटन भुइयां का शव पेड़ से लटका मिला, चार दिन से था लापता
2-1024x614.jpeg)
कटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड के ग्राम पंचायत बाझा अंतर्गत गुलटन भुइयां (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता नेमन भुइयां, बीते चार दिनों से अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
आज सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित सखुआ के पेड़ से उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव की स्थिति देखकर गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल कटकमसांडी थाना को दी गई, जिसके बाद कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ घटना स्थान पे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेज दिया।
थाना प्रभारी के पूछे जाने पर बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसी अनुसार कानूनी करवाई की जाएगी।इधर इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।


