Hazaribagh News: चुरचू पंचायत भवन में रेमेडियल क्लास का किया गया उद्घाटन

संस्था सचिव नीलम बेसरा ने बतलाया की गांव की वैसी लड़कियां जिसकी आर्थिक स्थिति खराब हो आठवीं, 9 वीं व दसवीं क्लास की लड़कियां को संस्था के द्वारा निशुल्क रेमेडिल क्लास करके शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करना और अच्छे नंबरों से  पास करवाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है

चुरचू/चरही (हजारीबाग): झारखंड महिला उत्थान संस्था के तत्वाधान में प्रखण्ड के पुराना पंचायत भवन में संस्था सचिव नीलम बेसरा, बुद्धिजीवी संजीत कुमार, समाजसेवी  फादर अरुण, कम्यूनिटी लीडर- सुरेश करमाली के संयुक्त तत्वाधान में फीता काट कर  रेमेडियल क्लास सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

संस्था सचिव नीलम बेसरा ने बतलाया की गांव की वैसी लड़कियां जिसकी आर्थिक स्थिति खराब हो आठवीं, 9 वीं व दसवीं क्लास की लड़कियां को संस्था के द्वारा निशुल्क रेमेडिल क्लास करके शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करना और अच्छे नंबरों से  पास करवाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र इलाका के शिक्षा से वंचित बच्चियों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाया जा सके।

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेमेडियल क्लास संचालित शिक्षक   आशीष अनुरंजन  बेसरा, रूपक कुमार, साहिन प्रवीण, अर्चना कुमारी,प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अनिल बेसरा, नरेश मांझी, काउन्सलर शालिनी बरला, संस्था कार्यकर्ता चिन्ता तिग्गा, फूलकुमारी तिग्गा, विकाश टुडू, प्रेमा कुमारी, कविता कुमारी, प्रिया एक्का सहित कई ग्रामीण लड़कियों के अभिभावक आदि शामिल थे ।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More