HAZARIBAGH NEWS: बजरंग दल जिला संयोजक सकेंद्र कुमार व सहसंयोजक गोविन्द यादव को बनाएं जाने पर लोगों ने दी बधाई
2-1024x614.jpg)
हजारीबाग: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रामगढ़ स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित हुआ। जिसमें हजारीबाग जिला में बजरंगदल का विस्तार करते हुए जिला संयोजक सकेंद्र कुमार एवं सहसंयोजक गोविन्द यादव को नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, संगठन मंत्री देवी सिंह सहित कई प्रमुख लोगों के हाथो उन्हें पदभार दिया गया। मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों ने नवनियुक्त जिला संयोजक सकेंद्र कुमार एवं सहसंयोजक गोविन्द यादव के नेतृत्व एवं कौशल से पूरे हजारीबाग जिले में संगठन काफी मजबूत होगा। साथ ही हिन्दू हित के कार्यों में एक नई दिशा मिलने का भरोसा जताया। जिसके बाद सोशलमीडिया एवं फोनकाॅल के माध्यम से नवनियुक्त बजरंग दल के जिला संयोजक सकेंद्र कुमार एवं सहसंयोजक गोविन्द यादव को शुभकामनाएं मिलने लगी।
इस दौरान संगठन से जुड़े जिला स्तर, प्रखण्ड स्तर एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर नवनियुक्त बजरंग दल के जिला संयोजक सकेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद एवं भरोसा के साथ विश्वास जताया है उसे सदैव अक्षुण्ण रखने का सदैव प्रयास करूगां। मौके पर नवनियुक्त जिला सहसंयोजक गोविन्द यादव ने कहा कि संगठन द्वारा मिली दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में अपना शतप्रतिशत योगदान दुंगा। साथ ही विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


