Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत

चुरचू प्रखंड के कजरी गांव में हाथियों का झुंड घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
हजारीबाग : चुरचू प्रखंड के ग्राम कजरी में हाथियों का झुंड प्रवेश कर चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
सभी ग्रामवासियों से आग्रह है कि तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर सुरक्षित रखें तथा किसी भी स्थिति में हाथियों के नजदीक जाने की कोशिश न करें।
यह अपील चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष एवं बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो द्वारा की गई है। प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। सभी लोग सतर्क और सुरक्षित रहें।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कजरी क्षेत्र की ओर फिलहाल जाने की कोशिश न करें।


