Hazaribagh News: सरकारी जमीनों और तालाबों पर चला प्रशासन का डंडा, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले में सरकारी जमीन, तालाब एवं अन्य जलाशयों पर हो रहे अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि एवं जल स्रोतों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी क्रम में सदर अंचल अंतर्गत कृष्णपुरी तालाब एवं मटवारी तालाब क्षेत्र में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए दबिश दी गई तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने दोनों तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया है। साथ ही सदर प्रखंड अंतर्गत हुडहुडू स्थित खाता संख्या-148, प्लॉट संख्या-1096, रकबा 7.5 एकड़ तालाब भूमि की जांच के दौरान यह पाया गया कि स्थानीय लोगों द्वारा तालाब की भूमि का अतिक्रमण किया गया है।
उक्त सभी व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है तथा तालाब की भूमि को यथाशीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी भूमि, तालाब एवं जलाशयों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।


