Hazaribagh News: जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का पर्व है सरहुल: संजय कुमार सिंह

बड़कागांव: गोंदलपुरा पंचायत के अंतर्गत सेहदा में सरहुल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजेश हसदा एवं संचालन महादेव हसदा ने किया। बताते चले की सरहुल पर्व प्रकृति का त्यौहार है। आदिवासी समुदाय के लोग धूमधाम से मानते हैं। मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह, विशिष्ट तिथि मुखिया बासुदेव यादव, सुरेश बेसरा, बोधन, बेदिया उपस्थित हुए,स्थानीय बच्चियों एवं महिलाओं के द्वारा अपने आदिवासी लोकगीत में नृत्य किया।
संजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा सरहुल पर्व हमें जल जंगल जमीन को संरक्षण करने का संदेश देता है। सरहुल पर्व में सराय का फूल अर्थात सखुवा का पेड़ का फूल को चढ़ाया जाता है। और प्रकृति से सुख व समृद्धि की कामना करते हैं। मौके पर उपस्थित, इंद्रदेव राम सुरज बेसरा, फलेंद्र गंझू चूरामन गंझू राजेश हसदा,पहन बासुदेव मुर्मू, सोनका सोरेन, सुखदेव हसदा, सोनोत हसदा, मनोज सोरेन, महादेव हसदा, इतलाल बस्के, मन्नू लाल टुडू, दिनेश मरांडी, कैलाश सोरेन के अलावा सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।


