Hazaribagh News: सहायक अध्यापिका के पति एवं कांग्रेस नेता के अनुज का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

इस सम्बंध में सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार स्व दास रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इसी बीच उन्होंने इचाक बाजार चाय भी पिये। उसके वाद ज्यों ही घर लौट रहे थे। कि अग्रवाल मेडिकल के पास उंन्हे चक्कर आया और गिर कर अचेत हो गए। आस पास के लोगो ने उन्हें उठाकर पानी दिया। चेतना में आये। लोगो के सहयोग से उंन्हे घर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल हज़ारीबाग़ ले गए इलाज के दौरान उनकी निधन हो गयी।

हजारीबाग/इचाक: प्रखण्ड के पुराना इचाक अंबेडकर नगर निवासी प्राथमिक विद्यालय पुरनाडीह के सहायक अध्यापिका रीना देवी के पति और कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष लालमोहन रविदास के छोटे भाई अशोक रविदास का अचानक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना रविवार सुबह घटी। इस सम्बंध में सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार स्व दास रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इसी बीच उन्होंने इचाक बाजार चाय भी पिये। उसके वाद ज्यों ही घर लौट रहे थे। कि अग्रवाल मेडिकल के पास उंन्हे चक्कर आया और गिर कर अचेत हो गए। आस पास के लोगो ने उन्हें उठाकर पानी दिया। चेतना में आये। लोगो के सहयोग से उंन्हे घर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल हज़ारीबाग़ ले गए इलाज के दौरान उनकी निधन हो गयी।

चिकित्सकों ने बताया कि इनका निधन हृदय गति रुकने से हो गयी। घटना की सूचना जैसे ही पुरनाडीह पहुंचा की परिजनों की क्रंदन और चीत्कार से पूरा मुहल्ला गमगीन हो गया। स्व दास के दो बेटा कॉमन और अमन और बेटी साक्षी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों के चीत्कार से आस पास के लोगो का घर मे हुजूम बढ़ गया। लोग बच्चों और पत्नी रीना को सांत्वना देने में जुट गए। मुखग्नि बडे पुत्र कॉमन कुमार ने दी। घटना के बाद झा राज्य आकलन सफल सहायक अध्यापक संघ के महासचिव अरुण कुमार, प्रावि पुरनाडीह के प्रभारी आशुतोष कुमार मेहता, गोविंद कुमार मेहता, बिरजू राम, अर्जुन राम, मोहन राम, रामकिशोर कुमार दास, युवा नेता गौतम कुमार समेत अन्य लोग पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। शोक जताने वालों में टेट पास सहायक अध्यापक सँघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश मेहता, आकलन सफल संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष हारून खान, उमेश कुमार समय दर्जनों लोग शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More