Hazaribagh News : बड़कागांव लूटकांड के विरोध में व्यावसायिक संघ ने रखा एक दिवसीय बंद

बड़कागांव : बीते 7 फरवरी को बड़कागांव डेली मार्केट के समीप नंदनी ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट कांड के वक्त प्रभु सोनी के हाथों से दिनदहाड़े 22 लाख रुपए की जेवरात की लूट व गोलीबारी मामले को लेकर श्मशान घाट सेवा समिति के आह्वान पर बड़कागांव के व्यवसायिक संघ ने इस घटना का विरोध करते हुए बड़कागांव को एक दिन का स्वैच्छिक बंद रखा। वहीं बड़कागांव व्यावसायिक संघ ने घटना की निंदा करते हुए अपनी सुरक्षा पर गहन विचार विमर्श के लिए बैठक की। मौके पर बैठक में पहुंचे बड़कागांव इंस्पेक्टर ललित कुमार ने व्यावसायिक संघ के बैठक में मौजूद लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की छानबीन करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को पड़कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
साथ हीं व्यवसायिक संघ के द्वारा बड़कागांव पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन देकर निम्नलिखित मांग किया गया है जिनमें – 7 फरवरी को लूट कांड व गोलीबारी का उद्भेदन हो, नहीं तो व्यावसायिक वर्ग बाध्य होकर बड़कागांव में धरना प्रदर्शन करेंगे, लूट कांड व गोलीबारी में सम्मिलित अपराधियों का अविलंब गिरफ्तारी हो, बड़कागांव के चौक – चौराहा में सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के होने वाले अपराधों को शीघ्र पहचान किया जा सके, बड़कागांव में नो एंट्री का पालन हो ताकि आम लोग, विद्यार्थी एवं एंबुलेंस आसानी से आवागमन करे और भारी वाहनों से होने वाली आकस्मिक मौत की सिलसिला को रोका जा सके।
वहीं लूट कांड व गोलीबारी मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, कांग्रेस नेता रामसेवक सोनी, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, शमशान घाट सेवा समिति का अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, आदित्य साहू सोनी, शशि मेहता, सरोज सोनी, इंगलेश सोनी, रूपेश कुमार वर्मा, पारस कुमार सोनी, संतोष कुमार सोनी, मुकेश वर्मा, पप्पू सोनी के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।


