Hazaribagh News: तलसवार से सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा का आठवां जत्था हुवा रवाना

वहीं तीर्थ यात्रियों को अंग वस्त्र, फल व पूजन सामग्री देकर सम्मान पूर्वक प्रस्थान किया गया।

हजारीबाग: लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी मंडल अंतर्गत तलसवार पंचायत से 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह ,मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो,एवम मण्डल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, के नेतृत्व में सादे समारोह में रवाना किया गया। हलांकि दिशोम गुरु सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण विशेष कार्यक्रम को स्थगित कर सादे समारोह में रवाना किया गया। वहीं तीर्थ यात्रियों को अंग वस्त्र, फल व पूजन सामग्री देकर सम्मान पूर्वक प्रस्थान किया गया। तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मां विंध्याचल का दर्शन करेंगे।

सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा कार्यक्रम हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल का लोकसभा क्षेत्र के असहाय, ग़रीब, वृद्ध अविभावकों को चार धाम यात्रा करवा कर संस्कार को मजबूत करते हुए पुण्य के भागीदार बनाना है जो सांसद के साथ -साथ भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण कार्य है। 

मौके पर मुख्य रूप से लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा ,विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पुनम साहु, विधानसभा सांसद मिडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, मुखिया गीता देवी,जुगनू सिंह,उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मण्डल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो,मुखिया संघ अध्यक्ष सह मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, खोखा सिंह, केदार महतो, बेचन साव,  प्रतिनिधि पूर्व मुखिया भिखन महतो, अशोक कुमार ,बालेश्वर कुमार, श्रीकांत निराला, ज्ञान चंद, महेंद्र सिंह, किशोर राणा, भागीरथ ठाकुर, रवि दांगी, केदार महतो, संजय साव, त्रिवेणी महतो, सचिदानंद पांडेय, अकल मुंडा, दिनेश करमाली, विजय यादव,सुमन गिरी, अशोक साव, भुपाल स्वर्णकार, राजु कुमार रंजन, लालदेव महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More