Hazaribagh News: 20 वर्षों से अकेली रह रही वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

बड़कागांव: थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव में सड़क किनारे एक छोटे से कमरे में 20 वर्षों से अकेली रह रही, 85 वर्षीय वृद्ध महिला मसोमात मगनी (पति स्वर्गीय चौधरी साव) की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर देने की बात बताई जा रही है। वृद्ध महिला की माथे एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों को शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव इंस्पेक्टर शाहीद रजा ,थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुवे एवं जांच के लिए स्क्वाड डॉग तथा फॉरेंसिक जांच कराई। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। मौत को लेकर पुलिस के द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने घटना की स्थिति को देखते हुए वृद्ध महिला की हत्या कर देने की चर्चा कर रहे हैं।
ग्रामीणों का मानना है कि वृद्ध महिला तकरीबन 20 वर्षों से अकेली एक छोटे कमरे में रह रही थी। वृद्ध महिला के पास चांदी के भारी भरकम जेवर थे, जिसे वह हमेशा पहना करती थी। गले का सीकरी, हंसुली, हाथ का पहूंची, नाक का नकबेसर तथा कान का कनपासा पहनी हई थी। घटना के बाद सभी जेवर गायब थे। कमरे में सामान के अलावा सिलोटी और लोढ़ा बिखरा हुआ पड़ा था। वृद्ध महिला के माथे बुरी तरह से फटा हुआ था। भारी मात्रा में जमीन पर खून बिखरा पड़ा हुआ था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है -थाना प्रभारी
घटना को लेकर बड़ागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले में, सभी बिंदुओं पर गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।


