Hazaribagh News: मकान सूचीकरण कार्य का जायजा लेने देवगढ़ और एनटीपीसी वर्कर ब्लॉक पहुंचे बीडीओ

बड़कागांव: प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल ने चिल चिलाती धूप में भी जनगणना के कई एचएलबी क्षेत्र में दौरा किया। प्रखंड विकास अधिकारी ने बड़कागांव, देवगढ़, अंगों, डोंका टांड़,सीकरी, एनटीपीसी के त्रिवेणी सैनिक के वर्कर ब्लॉक आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया।भारत की जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से मकान सूचीकरण कार्य की गतिविधियों की जानकारी ली। देखा गया कि इस दौरान कई प्रगणक मकान सूचीकरण कार्य को अंतिम चरण तक कर रहे थे।तो कई प्रगणक मकान सूचीकरण कार्य का ऑनलाइन पूर्ण कर चुके हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल ने सभी सुपरवाइजरो एवं परगणकों को निर्धारित समय पर काम पूर्ण कर लेने की निर्देश दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ शिक्षक देवकांत शर्मा ,मो इजहार अली शामिल थे। मौके पर क्षेत्र में सुपरवाइजर रूपा स्वप्न, प्रगणक संजय सागर, रामवृक्ष राम,कमलेश श्रीवास्तव, देवदत्त कुमार आदि मौजूद थे।


