कोडरमा: महिला कांग्रेस द्वारा अलका स्टोर के सामने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया गया। गौरतलब है कि श्री खट्टर ने सोनिया गांधी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी। इसके विरोध में महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने घोर निंदा की व कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से सभी महिलाओं का अपमान होता है। इनका कहना था कि श्रीमती गांधी ने देश के लिए सिर्फ त्याग और बलिदान किया है, जिनकी इज्जत पूरी दुनिया करती है, लेकिन बीजेपी नेताओं द्वारा उनकी बेइज्जती की जाती रही है। मौके पर इशरत जहां, रौशन आरा, शांति देवी, सावित्री देवी सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थीं।