सरकार का आदेश, स्कूलों के टैब से हटाया जाएगा रघुवर का संदेश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 हजार स्कूलों को टैब जमा करने का आदेश दिया है। इन टैबों से रघुवर दास के वीडियो संदेशों को हटा दिए जाने के बाद ही उपयोग में लाया जाएगा। इस बाबत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जानकारी दी। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।
टैब से रघुवर दास के संदेश को हटाने के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को स्कूलों से टैब वापस लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रत्येक स्कूलों को अपने जिले में टैब जमा करने के लिए शिक्षा विभाग जल्द ही सभी जिलों को चिट्ठी भेजेगा। जमा लिए जाने के बाद सभी टैब को सम्बंधित कंपनी को भेज दिया जाएगा। जहाँ पर संदेश को हटाये जाने के बाद दोबारा स्कूलों में प्रयोग में लाया जा सकेगा। राज्य में स्कूलों के लिए 31 हजार टैब 2015-16 में ख़रीदा गया था। इसका क्रय जैप आईटी की देखरेख में हुआ था. उस वक्त एक टैब की कीमत 13 हजार रूपए थी।
वहीं इन सारी प्रक्रियाओं पर अनुमानित खर्च बीस करोड़ रूपए हो सकती है। जबकि टैब की खरीद 40 करोड़ रूपए में किया गया था। इसके अलावा झारखंड शिक्षा परियोजना ने जैप आइटी को पत्र लिखा था। चिट्ठी में जैप आईटी से सवाल किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री का वीडियो संदेश किसके निर्देश पर दिया गया था। जबकि शिक्षा विभाग ने इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का लिखित संदेश नहीं दिया था। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि संदेश हटाने का खर्च कौन उठायेगा। इसके लिए तमाम दोषी अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा।


