गिरिडीह: जिला उपायुक्त राजेश पाठक ने आज मासिक पत्रकार सम्मेलन में जून माह के किये गये विकास कार्य का लेखा जोखा बताया। इस बाबत डीआरडीए के निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर, एसी अशोक शाह, नगर निगम आयुक्त गणेश कुमार, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
[URIS id=9499]
डीसी ने कहा कि देशभर में बेहतर शौचालय के लिए गिरिडीह जिला को सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं कृषि के क्षेत्र में भी जिला प्रशासन ने अच्छा कार्य किया है। भारी संख्या में किसानों को आशीर्वाद योजना के तहत निबंधित कराया गया है। जिसका लाभ जल्द ही किसानों को मिलने लगेगा। उन्होंने नगर निगम, आपूर्ति समेत अन्य विभागों की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही बताया कि शिक्षा विभाग में प्राइमरी शिक्षकों की बहाली की गई है। जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में भी अच्छा कार्य होगा। इसकी उम्मीद झलक रही है।