Giridih News: बीडीओ ललित तिवारी की सिंहगर्जना, महिला समूहों और किसानों की भागीदारी से बदलेगी तस्वीर

गिरिडीह के सरिया प्रखंड सभागार में 'प्रखंड स्तरीय वनोपज कार्यक्रम कार्यशाला' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और किसानों ने हिस्सा लिया। बीडीओ ललित नारायण तिवारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्वनी कुमार ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 'सहकार से समृद्धि' के नारे के साथ वनोपज आधारित आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

गिरिडीह: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देने और आधी आबादी को मज़बूत बनाने की दिशा में सरिया प्रखंड में आज एक ऐतिहासिक पहल हुई। प्रखंड सभागार में आयोजित ‘प्रखंड स्तरीय वनोपज कार्यक्रम कार्यशाला’ में सैकड़ों महिलाओं और किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा, जहाँ ‘सहकार से समृद्धि’ के नारे के साथ आत्मनिर्भर भारत की नींव मज़बूत करने का शंखनाद किया गया।

कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्वनी कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में सहकारिता और विकास विभाग के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा रहा, जिनमें अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी (सहयोग समितियां) मुक्ति कौशल, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रभाष कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय वर्णवाल, JSLPS के फील्ड थिमेटीक कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश कुमार वर्मा और सरिया क्षेत्र MFPC LTD की डायरेक्टर रीना यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए प्रखंड विकाश पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने ‘सिद्धू कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड’ के दूरगामी उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने दोटूक कहा कि किसानों और महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी के बिना वास्तविक विकास संभव नहीं है। 

‘सहकार से समृद्धि’ की अवधारणा पर ज़ोर देते हुए उन्होंने सिंहगर्जना की कि वनोपज आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर न सिर्फ़ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, बल्कि इससे किसानों की आय में भी ऐतिहासिक वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था लोहे की तरह मज़बूत होगी।दिन भर चली इस गहन कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा वनोपज संग्रहण, उसके प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग), विपणन (मार्केटिंग) और सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अभेद्य बनाने के गुर सिखाए गए। 

कार्यक्रम में सरिया क्षेत्र महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ श्रीकांत प्रसाद वर्मा, पैक्स प्रतिनिधि सुरेश भारती, विकास राम सहित JSLPS की सैकड़ों दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वनोपज आधारित गतिविधियों को मज़बूती से आगे बढ़ाने का महा-संकल्प लिया। यह कार्यशाला सरिया क्षेत्र में सहकारिता के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More