Giridih News: जैक 10वीं में ज्ञानदीप स्कूल का दबदबा, चांदनी कुमारी बनीं टॉपर

झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में जमुआ प्रखंड के लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल खरगडीहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया। विद्यालय की छात्रा चांदनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

गिरिडीह:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में जमुआ प्रखंड के लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल खरगडीहा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा है, जहाँ सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ​चांदनी कुमारी ने मारी बाजी, ​विद्यालय की छात्रा चांदनी कुमारी ने कुल 475 अंक 95 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।

छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

Giridih News: जैक 10वीं में ज्ञानदीप स्कूल का दबदबा, चांदनी कुमारी बनीं टॉपर

​विद्यालय के कई अन्य छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यालय की चांदनी कुमारी 475 अंक 95.00 प्रतिशत, लक्ष्मी कुमारी 463 अंक 92.60 प्रतिशत, दीपांशु कुमार 458 अंक 91.60 प्रतिशत, अमन कुमार साव 451अंक 90.20 प्रतिशत,  मोहम्मद आवेश 443 अंक 88.60 प्रतिशत, मनिका कुमारी 437 अंक 87.40 प्रतिशत, आंचल भादानी 436 अंक 82.20 प्रतिशत, बेबो कुमारी 429 अंक 85.00 प्रतिशत, रोशनी कुमारी 83.60 प्रतिशत, हैप्पी कुमार 415 अंक 83 प्रतिशत, इसके अलावा दिनेश कुमार दास, रुचि कुमारी, मुस्कान परवीन, कोमल कुमारी, कशिश कुमारी और अमित कुमार यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। मौके पर लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल खरगडीहा के निदेशक मनीष कुमार साव ने कहा कि ​यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। हमारे विद्यालय का लक्ष्य हमेशा से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना रहा है। सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं और मुझे विश्वास है कि ये आगे चलकर देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

​बधाइयों का तांता: जैसे ही परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई, विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने भी स्कूल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More