Giridih News: बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों के शिकायत पर सामुदायिक शौचालय एवं हाई लाइट मास्ट को चालू करने के दिए आदेश

मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि पानी की कमी के कारण शौचालय का यह हाल है, जिसके बाद बाबूलाल ने लोगों को भरोसा दिया कि वे अपने फंड से डिप बोरिंग करवाएंगे।

गिरीडीह / तिसरी: नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को तिसरी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें तिसरी चौक स्थित भंडारी रोड में सामुदायिक शौचालय बदहाली और गंदगी में तब्दील नजर आया, जिसे देख बाबूलाल देख कर भड़क उठे और आसपास के ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद जल्द ही शौचालय को चालू करवाने की बात कही। दरअसल बीती रात को तिसरी निवासी इंद्रदेव शर्मा ने चौक पर बंद पड़े लाइट और लाखों रुपए से बने बंद पड़े शौचालय  को अवगत कराया था जिसके बाद श्री मरांडी निरीक्षण के लिए पहुंचे।

जिसमें मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि पानी की कमी के कारण शौचालय का यह हाल है, जिसके बाद बाबूलाल ने लोगों को भरोसा दिया कि वे अपने फंड से डिप बोरिंग करवाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों को सड़क किनारे खराब पड़े हाई लाइट मास्ट को चालू करने का भी आदेश दिया। इस मौके भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, अशोक उपाध्या,महादेव दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनिल साव, मनोज यादव, उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More