Giridih News: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सदन में उठाई झारखंड में सेवानिवृत्त सैनिकों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

कई राज्यों में सेवानिवृत्त सैनिकों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है

गिरिडीह: झारखंड में सेवानिवृत्त सैनिकों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग जोर पकड़ रही है। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने राज्य सरकार से इस विषय पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों का सम्मान होना चाहिए।

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि कई राज्यों में सेवानिवृत्त सैनिकों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है, जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी इसी तर्ज पर 5 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि सैनिकों को उनके सेवा भाव के लिए उचित सम्मान और अवसर मिल सके।

यह न केवल सेवानिवृत्त सैनिकों का हक है बल्कि उनके अद्वितीय योगदान के प्रति हमारा सम्मान भी है

उन्होंने कहा कि, “यह न केवल सेवानिवृत्त सैनिकों का हक है बल्कि उनके अद्वितीय योगदान के प्रति हमारा सम्मान भी है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी और झारखंड में भी यह नीति लागू होगी। इस मांग को लेकर सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों में उम्मीद जगी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More