Giridih News: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंड धाम पहुंचे जिला जज सुशील कुमार सिंह, किया जलाभिषेक
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: जिला जज चतुर्थ सुशील कुमार सिंह रविवार को अपने स्वजनों के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंड धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जज के साथ उनकी पत्नी विक्की सिंह भी मौजूद थे पूजा के दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ क्षेत्र की खुशहाली एवं शांति की कामना की।
जिला जज के झारखंड धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और धार्मिक स्थल की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।दिन भर बाबा मंदिर में कावरियों का जत्था पहुंच रहे थे जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ था हर हर शंभू के जयकारे से आसपास का क्षेत्र उल्लास पूर्ण बना हुआ था इधर जज के साथ असिस्टेंट प्रशांत कुमार, पुजारी नरेश पंडा, मनोज पंडा , प्रदीप पंडा, काशीनाथ पंडा, राहुल पंडा, आशुतोष पंडा, नकुल पंडा, राजेश पंडा, उदय पंडा, रंजन पंडा, सहित कई लोग मौजूद रहे।


