Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह राधे-राधे गोकुल धाम चौधरी मोहल्ला के श्री राधे-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तजनों ने मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा।
पूजा महोत्सव को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में जीतू चौधरी, संजय चौधरी, भुनेश्वर चौधरी, जोधी चौधरी, राजू, नंदकिशोर, सुभाष, राजेश, पुनीत चौधरी, भुनू चौधरी, पिंटू सहित पूजा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे।


