Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

गिरिडीह के गांवा मुस्लिम टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में फाइलेरिया उन्मुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। झामुमो नेताओं ने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की।
गिरिडीह : आंगनवाड़ी केंद्र गांवा मुस्लिम टोला में सोमवार को फ्लेरिया उन्मुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष शुभम भानु एवं महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रेशमा प्रवीण ने बच्चों को फ्लेरिया रोधी दवा खिलाकर किया।
उक्त संबंध में झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष शुभम भानु ने कहा कि यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत क्षेत्र के बच्चों एवं आम लोगों को फ्लेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन कराया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को फ्लेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी गई। वही सभी लोगों को फ्लेरिया रोधी दवा खाने की अपील भी किया
मौके पर आंगनवाड़ी सेविका गुलशन आरा, सहिया नुसरत प्रवीण, सहायिका अंजुम परवीन एवं पोषण सखी तमन्ना प्रवीण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


