बगोदर: यहां पूरे प्रखंड में सूर्य के प्रचंड वेग से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी के कारण आदमी के साथ- साथ जानवर भी ठौर तलाश रहे हैं, कि कहीं छाया नसीब हो। शनिवार को तापमान 43 डिग्री पंहुच गया और सुबह के नौ बजे के बाद ही सड़क पर वीरानी छा गई। मानव संसाधन के आदेश के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन आज आखिरी दिन उनका हाल बेहाल रहा।
बगोदर में अब तक किसी भी सामाजिक संगठन या फिर प्रखंड प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर प्याऊ सेंटर नहीं खोला गया है। जिससे बगोदर बाजार में दूर दराज के इलाकों से आने वाले लोगों को पानी पीने के लिए कभी मोहताज होना पड़ता है। वहीं बीते वर्ष गर्मी को देखते हुए बगोदर थाना के समक्ष प्याऊ सेंटर खोला गया था। लेकिन इस बार ना तो किसी सामाजिक संगठन ने यह बीड़ा उठाया है। ओर ना ही प्रशासन ने यह बीड़ा उठाया है।
वहीं बगोदर के हृदय स्थल कहे जाने वाला शिवाला तालाब भी इस भीषण गर्मी में सुख गया हैं। और तालाब, तालाब ना होकर मैदान में तब्दील हो गया है। इधर बुजुर्गों की माने तो बगोदर के शिवाला स्थित तालाब कभी गर्मी के मौसम नहीं सूखती थी। लेकिन पिछले एक दो साल से तालाब सूख कर मैदान का रूप ले लेती है। इधर नदियों की बात की जाए तो बगोदर के हरिहर धाम मंदिर से होकर गुजरी जमुनिया नदी भी सुख कर नाले का रूप ले चुकी है। और मंदिर में इस विवाह समारोह में पहुंचने वाले लोगों को नदियों में पानी ना होने की बात कह रहे हैं। साथ ही इस भीषण गर्मी ने बीते कई साल के रिकार्ड भी तोड़ दिया है।