चलती गाड़ी में आग लगी, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

रांची: राजधानी से खूंटी जा रही यात्रियों से भरी एक गाड़ी में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर से शांत मन व समझारी से काम लेते हुए वाहन को सड़क के किनारे खड़ा करते हुए या़ियों को सुरक्षित उतार लिया। इस कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।
आपको बता दें कि रांची से खूंटी के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी जेएच-01 बीके 9491 में हुटार के समीप टोयांटोली के पास अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख फौर एक यात्री ने ड्राइवर को इसकी सूचना दी। ड्राइवर के कुछ समझने से पहले ही इंजन से आग की लपटें निकलने लगी। उसने तुरंत गाड़ी को सड़क के किनारे लगा दिया और यात्रियों को बाहर निकाल लिया। इस बीच किसी ने अग्निशमन दस्ते को इसकी सूचना दे दी थी, इसलिए मौके पर पहुंचे दस्ते ने आग पर काबू पा लिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More