महात्मा गाँधी पर अश्लील गीत गाने वाली गायिका पर प्राथमिकी दर्ज

रांची: मंगलवार को छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्वोदय आश्रम के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर अश्लील गीत गाने वाली गायिका के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। मामले के अनुसार भोजपुरी गायिका प्रियंका अंतरा विस्वास ने गांधीजी पर अश्लील गीत गाया है।
गाने पर विरोध जताते हुए संस्थान ने कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित पत्र में मामला दर्ज कराया। इसी दौरान संस्था के प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह के गानों से देश के महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से गायिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की। जिस पर थाना प्रभारी ने प्रतिनिधियों को त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
मौके पर छोटा नागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय कुमार चौधरी, गाँधी दर्शन कार्यक्रम के संयोजक अशुतोष द्विवेदी, निताय कुमार, अनुज वर्मा, अवदेश ठाकुर, अनुकूल राज सहित अन्य मौजूद रहे।


