फिल्म और टीवी जगत को बड़ा झटका, मराठी अभिनेत्री ज्योति चंदेकर का 69 साल की उम्र में निधन

मुंबई: मराठी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ज्योति चंदेकर का 16 अगस्त को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका इलाज पुणे में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका पुणे में इलाज चल रहा था और इसी दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। मां के निधन पर बेटी तेजस्विनी पंडित ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है
उन्होंने बताया कि ज्योति चंदेकर का अंतिम संस्कार 17 अगस्त को पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ शमशान घाट पर सुबह 11 बजे किया जाएगा।
ज्योति चंदेकर का करियर
ज्योति चंदेकर ने सिर्फ 12 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अपने करियर में उन्होंने 200 से अधिक पुरस्कार जीते। उन्हें मराठी सीरियल थरल तार मैग में ‘पूर्णा आजी’ के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने कई लोकप्रिय मराठी फिल्मों और सीरियलों में काम किया, जिनमें कुछ प्रमुख हैं:
फ़िल्में: पुलावत, गुरु, ड्रमर, उसकी दहलीज, फ़ुटस्टेप्स, मैं सिंधुताई सपकाल हूं, और सला
सीरियल्स: तू सौभाग्यवती हो और थरल तार मैग
ज्योति ने अपनी बेटी तेजस्विनी पंडित की फिल्म टीचा उम्बर्था में उनकी सास का किरदार भी निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।


