जॉन अब्राहम की फिल्म बटला हाउस का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया। इस फिल्म की कहानी दिल्ली बाटला हाउस में 2008 में हुए एनकाउंटर की एक घटना पर आधारित है, जिसमें दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी और इस एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए गए थे।  यहाँ तक कि इस एनकाउंटर को ही फर्जी बताया गया था। 19 सितंबर, 2008 को जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मुहम्मद साजिद को पुलिस ने मार दिया था। ये दोनों आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े थे। ट्रेलर में जॉन अब्राहम का किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है। जॉन ने सोशल मीडिया पर बाटला हाउस के ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- क्या देश पूर्वाग्रह से ग्रसित था या यह वाकई फ़र्ज़ी एकांउटर था? जवाब अब मिलेगा।

[URIS id=9499]

 

वैसे बाटला हाउस का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में डीसीपी संजीव कुमार यादव के किरदार में हैं। हमेशा की तरह जॉन अब्राहम अपने इस खाकी वर्दी के लुक में जबदस्त लग रहें  हैं। बाटला हाउस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। वहीँ इसमें नोरा फतेही ने भी एक आइटम नंबर में नजर आएँगी। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। यह फ़िल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। बाटला हाउस की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और प्रभास की फिल्म साहो से होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More