इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ शानदार आगाज

रांची: झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड समारोह का शानदार शुरुआत हुआ। रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में। खेलगांव के टानाभगत ऑडीटोरियम में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमोल पालेकर, संजय मिश्र, अखिलेंद्र मिश्र, यशपाल शर्मा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। मांदर, नगाड़ा के साथ-साथ झारखंडी नृत्य से सजे समारोह का देश-विदेश से आये कलाकारों और राजनीतिज्ञो ने काफी सराहन भी की।

यह हमारे राज्य का पहला मौका है, जब झारखंड की प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर कलाकारों को पुरस्कार दिये जायेंगे। जिन खास लोगों के नाम पर पुरस्कार दिये जायेंगे क्रमशः डॉ रामदयाल मुंडा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बीएन तिवारी अवॉर्ड, सचदेव नारायण तिवारी अवॉर्ड, डॉ बीपी केसरी अवॉर्ड फॉर क्रियेटिव राइटिंग, मंजू मलकानी अवॉर्ड फॉर परफॉर्मिंग आर्ट।

महोत्सव के उद्घाटन के बाद कला जगत से जुड़े युवाओं के लिए कई वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया है। इसके लिए नंबर वन हॉल में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा और दो बजे से डांस वर्कशॉप में नृत्य में रुचि रखने वाले कलाकारों को आभास मुखर्जी से मिलने का मौका मिलेगा। मुखर्जी झारखंड के युवाओं को नृत्य की बारीकियों से अवगत करायेंगे। इसी दौरान तीन नंबर हॉल में पटकथा लेखन के बारे में युवाओं को संध्या गोखले से काफी सारे टिप्स भी मिलेंगे। यशपाल शर्मा के वर्कशॉप में लोगों को एक्टिंग से जुड़ी बारीकियों की जानकारी मिलेगी। शाम को पांच बजे से राजकुमार गुप्ता फिल्म मेकिंग के बारे में जानकारी देंगे। वहीं 7:30 बजे से पंकज झा एक्टिंग के कई गुर जिज्ञासु युवाओ को सिखायेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More