गिरिडीह: किसान उत्पादक संगठनों का प्रशिक्षण सत्र संपन्न

गिरिडीह: किसान उत्पादक संगठन के निदेशकों का एक प्रशिक्षण सत्र शुक्रवार को पचंबा स्थित कैरियर कैंपस भवन में आहूत किया गया। बैठक में बतौर प्रशिक्षक एक्सएलआरआइ से आए प्रशिक्षक डॉक्टर देवज्योति मुखर्जी मौजूद थे। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम अमित कुमार गौतम, बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट पश्चिम बंगाल के उप-महाप्रबंधक नवीन राय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। यहां निदेशकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा गया कि बेहतर तकनीक सीख कर निदेशक जिले भर के किसानों के लिए खुशहाली ला सकते हैं।

[URIS id=9499]

 

किसान एफपीओ के माध्यम से अपने गांव में ही सफल आत्मनिर्भर उद्यम खड़ा कर सकते हैं। जिससे किसानों की स्थिति में बेहतर सुधार आ सकता है। वहीं वक्ताओं ने सामूहिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि सरकार किसानों के विकास और उन्नति के लिए चिंतित है और किसानों की आमदनी दुगनी करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इधर मौके पर कृषि तकनीक और प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारियां दी गई। यहा कार्यक्रम के सफल संचालन में चार्टर्ड अकाउंटेंट आलोक कुमार, कृषक प्रभात कुमार के अलावे स्वयं सेवी संस्था से जुड़े कृष्णकांत, रमाशंकर शर्मा, मुकेश कुमार, सैयद अशरफ, पवन कुमार, सुधीर कुमार, रवि कुमार आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More