चेपाकला के पाराशिक्षक कृष्ण कुमार राम हुए सेवानिवृत,दी गई विदाई

तौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक कृष्ण कुमार राम के पुत्र मुखिया अनिकेत नायक ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग अति आवश्यक होना चाहिए साथ ही साथ अपने-अपने भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

बड़कागांव/ हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत नव प्राथमिक विद्यालय चेपाकला के शिक्षक कृष्ण कुमार राम सेवानिवृत हुए, शिक्षक कृष्ण कुमार राम को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता दिनेश्वर महतो व संचालन सोभीलाल महतो ने किया। सेवानिवृत शिक्षक कृष्ण कुमार राम 2002 से  अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। 1 मार्च 2025 को सेवानिवृत हुए। फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया तथा उपहार सामग्री देकर भावभीनी विदाई दी गई। वही बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक कृष्ण कुमार राम के पुत्र मुखिया अनिकेत नायक ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग अति आवश्यक होना चाहिए साथ ही साथ अपने-अपने भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

प्रभारी प्रधानाध्यापक के.के कुमार व बीपीएम प्रहलाद गुप्ता ने कहा की शिक्षक कृष्ण कुमार राम ने आज तक अपने दायित्वों का निर्वाहन इमानदारी पूर्वक किया।इनकी ईमानदारी, सच्ची निष्ठा, लग्न समय की पाबंदी हमारे स्कूल के छात्र – छात्राओं के लिए एक नया संदेश हैं।वहीं शिक्षक कृष्ण कुमार राम ने सिंदुआरी पंचायत के अंतर्गत हेसाबार मे शिक्षा जगाने के लिए कार्य किए थे।मौके पर मुखिया अनिकेत कुमार नायक, प्रबंधन समिति अध्यक्ष चिंता देवी , दिनेश्वर महतो, सोभी लाल महतो, बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापक के. के कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More