साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन

रांची: राजधानी के बरियातू स्थित डीएवी नंदराज स्थित ओल्ड एज होम में मासिक पत्रिका ‘द प्रोग्रेस ऑफ झारखंड’ और ‘साहित्य सुमन’ मंच द्वारा मासिक साहित्यक परिचर्चा का आयोजन किया गया। पत्रिका व मंच से जुड़े सभी साहित्यकारों ने बूढ़े -बुजुर्गों के बीच अपनी रचनाओं को न सिर्फ सुनाया, बल्कि उन बुजुर्गों से भी उनकी लिखी रचनाओं को सुना। पूरा वातावरण काव्यमय हो गया। बुजुर्गों का असीम स्नेह पाकर मौजूद साहित्यकार अभिभूत हो गए।
डॉ अनुराधा प्रसाद, सुमिधा शरण, रुना मिश्रा, ज्योति चौहान, मीना सिन्हा, प्रवीण श्रीवास्तव, गिरिजाशंकर पेरीवाल जैसे साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम में आकर अपनी रचनाओं को पेश कर कार्यक्रम की शोभा बढायीं।कार्यक्रम का आयोजन ‘साहित्य सुमन मंच’ की प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सुमिधा शरण जी और आरती तिवारी जी के द्वारा किया गया। इनके अलावा गौरव कुमार, स्वेक्षा राज, आकांक्षा राज, जयराज,निशा झिंगन आदि ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More