सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली काफी बड़ा फैसला: एनएसयूआई

रांची: झारखंड विधानसभा में पेश हुए बजट को बदलाव का बजट बताया जा रहा है। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने सरकार को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसे बजट को पेश करने से हर वर्ग में ख़ुशी का माहौल है। बजट में शिक्षा, कृषि एवं रोजगार का विशेष ध्यान रखा गया।
उन्होंने कहा कि अब आम जनता को 100 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिलेगी, जो कि बहुत बड़ी बात है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया, चाहे वो छात्रवृति हो या फिर डिजिटल शिक्षा। साथ ही सरकार ने ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की भी महत्वपूर्ण घोषणा की है।
इसके अलावा इंदरजीत ने कहा कि रोजगार के बेहतर अवसर के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल का गठन होगा गर्व की बात है। वहीं स्वास्थय के क्षेत्र में भी सबका ख्याल रखा गया है। हर वर्ग को साथ लेकर सरकार ने बजट बनाया है।


