ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, TMC कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मतगणना के दौरान चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना की प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महत्वपूर्ण बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है।
https://twitter.com/MamataOfficial/status/2051198753743438245?s=20
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया को भाजपा के दबाव में धीमा किया जा रहा है और कई स्थानों पर गिनती पूरी तरह रोक दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जमीनी रिपोर्ट के अनुसार अब तक केवल 13 प्रतिशत मतों की ही गणना हो पाई है।
इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी मतगणना एजेंट्स को सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी हालत में अपना स्थान न छोड़ें और पूरी सतर्कता के साथ मतगणना प्रक्रिया पर नजर बनाए रखें।


