रामगढ: जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर आज बैठक की। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। डीसी ने मुख्य रूप से तीन बातों लिंगानुपात, स्वीप कैंप व ईवीएम-वीवीपीएटी के प्रति लोगों को गांवों में कैंप लगाकर जागरूक करने का निर्देश भी दिया।
श्री सिंह ने कहा जिन गांवो के बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान होते हैं, वैसे जगहों पर स्वीप कैंप लगाकर लोंगों को जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिया है कि वैसे सभी बूथों पर बिजली की व्यवस्था की जाए, जहां इसकी सुविधा नहीं है। डीसी ने शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे मौजूद भवनों की जांच करने के साथ सभी बीडीओ, सीओ व संबंधित पदाधिकारियों को बचे रिर्पोट जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया। कहा कि मतदान के समय दिव्यांग मतदाताओं हेतु शौचालय व पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहे। डीसी ने कहा है कि अन्य मतदाताओं के कतार में खड़े रहने व बैठने की समुचित व्यवस्था का प्रबंध मतदान केंद्रों पर होगा। बैठक में उपायुक्त रामगढ़ के साथ उप विकास आयुक्त, रामगढ़, अपर समाहत्र्ता, रामगढ़, डीएएलओ, रामगढ़, एसडीओ, रामगढ़ तथा सभी ईआरओ व एईआरओ मौजूद थे।