Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
-1024x614.jpeg)
रामगढ: थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुपट्टा गांव निवासी ऊषा देवी (35 वर्ष), पति भगलू राय, के लिखित आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 55/26 दिनांक 18 जुलाई 2026 दर्ज किया गया।
मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।इस संबंध में रामगढ़ थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 74, 76, 77 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) अशोक चौरसिया को सौंपी गई है।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त दया देवी, सरस्वती देवी, चंपा देवी, सझौतियां देवी, बृजेश राय तथा नरेश राय, सभी निवासी मुर्गीदुमा नौखेटा, थाना रामगढ़, जिला दुमका को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।


